नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती में 1 नवंबर को लगेगा मेगा कैंप, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती में 1 नवंबर को लगेगा मेगा कैंप, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 श्रावस्ती में 1 नवंबर को लगेगा मेगा कैंप, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

अधिकारियों को सख्त निर्देश, पेयजल से लेकर पंजीकरण काउंटर तक की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर

श्रावस्ती, 23 अक्टूबर। जनसामान्य को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा कैंप की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनुप्रिया ने की।

- Advertisement -Advertisement

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चन्द-I के निर्देशन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान एडीएम (न्यायिक) एवं नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न सरकारी सेवाएं

बैठक में बताया गया कि मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को संबंधित सुविधाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

मेगा कैंप को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आयोजन स्थल पर पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पंजीकरण काउंटर और हेल्प डेस्क जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक कैंप की जानकारी पहुंचाने और उनकी सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

तैयारियों की नियमित निगरानी के निर्देश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनुप्रिया ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा तैयारियों की नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मेगा कैंप को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय आवश्यक है।

बैठक में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30