नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डीएम ने शुरू की कवायद, ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुधारात्मक कार्य – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डीएम ने शुरू की कवायद, ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुधारात्मक कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डीएम ने शुरू की कवायद, ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुधारात्मक कार्य

सड़क सुरक्षा संकेतक, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश, घायलों को गोल्डेन आवर में इलाज दिलाने पर जोर

श्रावस्ती। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया।

- Advertisement -Advertisement

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।

- Advertisement -Advertisement

ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रंबलिंग स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के मोड़ों, डिवाइडरों और किनारे स्थित पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने पर भी जोर दिया, ताकि रात के समय वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई दे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा।

गोल्डेन आवर में घायलों को मिले उपचार

डीएम ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा यानी गोल्डेन आवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल तक एंबुलेंस पहुंचाने के निर्देश भी दिए, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश

बैठक में विद्यालयों के आसपास और स्कूल जाने वाले मार्गों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र और पते का सत्यापन कराने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के सभी उपायों को गंभीरता से लागू करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केपी मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: Virat News 24 Live
स्थान: श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30