नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, श्रावस्ती में 5 बूथों पर 1004 मतदाता करेंगे मतदान – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

शिक्षक निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, श्रावस्ती में 5 बूथों पर 1004 मतदाता करेंगे मतदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिक्षक निर्वाचन को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, श्रावस्ती में 5 बूथों पर 1004 मतदाता करेंगे मतदान

23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराने के निर्देश

श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि श्रावस्ती जिले में कुल पांच मतदेय स्थलों पर 1004 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

- Advertisement -Advertisement

निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री का मिलान करने के बाद एक साथ रवाना करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शाहिद अहमद ने पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम प्रवीण यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुमताज अहमद सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: Virat News 24 Live
स्थान: श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30