नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती: मलेशिया भेजने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, भिनगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती: मलेशिया भेजने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, भिनगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती: मलेशिया भेजने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, भिनगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्जी वीजा के आरोप में एयरपोर्ट से लौटे दो युवक, रुपये मांगने पर धमकी देने का भी आरोप

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से कुल 3.20 लाख रुपये लेने के आरोपी को कोतवाली भिनगा पुलिस ने 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

- Advertisement -Advertisement

मलेशिया में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

पुलिस के अनुसार, गोण्डा निवासी सादिक अली और मो. तारिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि श्रावस्ती जिले के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के टड़वा बनकटवा निवासी इद्रीश ने उन्हें मलेशिया में इलेक्ट्रॉनिक पैकेजिंग का काम दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इस सिलसिले में दोनों युवकों से कुल 3.20 लाख रुपये लिए गए।

वीजा सही न होने पर एयरपोर्ट से लौटे युवक

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें मलेशिया भेजा गया, लेकिन वीजा सही न होने के कारण एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद जब उन्होंने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद 17 अक्टूबर को आरोपी इद्रीश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में की गई। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031