नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले भाकला घाट पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले भाकला घाट पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले भाकला घाट पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

राप्ती नदी के विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने पर जोर

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने राप्ती नदी स्थित भाकला घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आने-जाने वाले मार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

त्योहार में शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई: एसपी

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

भाकला घाट पर निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30