मल्हीपुर थाना समाधान दिवस में पहुंचे DM-SP, बोले- मौके पर जाकर करें विवादों का निपटारा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मल्हीपुर थाना समाधान दिवस में पहुंचे DM-SP, बोले- मौके पर जाकर करें विवादों का निपटारा
भूमि विवादों पर विशेष जोर, महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश
श्रावस्ती। जिले के थाना मल्हीपुर में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में समाधान दिवस (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध तरीके से उनका समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ नम्र व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।
भूमि विवादों के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचेगी टीम
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों को दें सूचना: SP
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थानाध्यक्ष मल्हीपुर को निर्देशित किया कि शिकायत मिलते ही उसका संज्ञान लेकर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिकायत का निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को फोन अथवा अन्य माध्यम से सूचना देने पर भी जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों को न्याय दिलाया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं फरियादी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







