दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंचे DM-SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंचे DM-SP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बर्रोह घाट पर तैयारियों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम भेलागांव स्थित बर्रोह घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
वहीं, श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







