श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा! कुंडा नाला पुल से गिरकर 13 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा! कुंडा नाला पुल से गिरकर 13 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत
भिनगा, श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के साईंपुरवा स्थित कुंडा नाला पुल पर दर्दनाक हादसा हो गया। पुल से गिरकर 13 वर्षीय किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी ने दी घटना की जानकारी
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा आलोक कुमार सिंह ने जानकारी दी। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
श्रावस्ती से जुड़ी ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







