करंट हादसे में दो मौतों के बाद एक्शन में प्रशासन, DM-एसपी पहुंचे मृतकों के घर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
करंट हादसे में दो मौतों के बाद एक्शन में प्रशासन, DM-एसपी पहुंचे मृतकों के घर
परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का भरोसा; जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई
श्रावस्ती। विकासखंड गिलौला के ग्राम मोहम्मदापुर में करंट लगने से वेद प्रकाश पाठक एवं सचिन मिश्रा की मौत के मामले में गुरुवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
दोनों अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को घटना का तत्काल सर्वे कराकर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही गांव की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भी मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। शासन द्वारा नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं एवं सहायता परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मृतक की पत्नी एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए स्वयं तथा बच्चों को संभालने की अपील की।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत राज नारायण सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







