नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मृतक परिवारों के बीच पहुंचे सर्वेश मिश्रा, 18 वर्षीय बेटी की शादी की जिम्मेदारी उठाने का दिया भरोसा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

मृतक परिवारों के बीच पहुंचे सर्वेश मिश्रा, 18 वर्षीय बेटी की शादी की जिम्मेदारी उठाने का दिया भरोसा

Oplus_16908320

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मृतक परिवारों के बीच पहुंचे सर्वेश मिश्रा, 18 वर्षीय बेटी की शादी की जिम्मेदारी उठाने का दिया भरोसा

मोहम्मदापुर हादसे के बाद परिजनों से की मुलाकात, कहा—दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं

गिलौला, श्रावस्ती। मोहम्मदापुर गांव में बिजली का पोल खड़ा करते समय करंट की चपेट में आने से हुई दो लोगों की दर्दनाक मौत के बाद श्रावस्ती विधानसभा-290 के संभावित प्रत्याशी सर्वेश मिश्रा मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनके दुख में सहभागी बने।

- Advertisement -Advertisement

हादसे में सचिन मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा (22) और वेद कुमार पाठक पुत्र बाबूलाल पाठक (48) की मौत हुई थी। दोनों परिवारों के बीच पहुंचकर सर्वेश मिश्रा ने परिजनों से काफी देर तक बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

- Advertisement -Advertisement

परिजनों से बातचीत के दौरान परिवार की स्थिति और भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। परिवार की 18 वर्षीय बेटी की शादी को लेकर सर्वेश मिश्रा ने सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा और वह अपनी क्षमता के अनुसार इस जिम्मेदारी में साथ खड़े रहेंगे।

सर्वेश मिश्रा ने कहा कि किसी परिवार के सदस्य को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार उनके लिए केवल किसी परिचित के परिवार नहीं हैं, बल्कि अपने परिवार की तरह हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना उनका सामाजिक दायित्व है।

उन्होंने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और मृतक परिवारों को नियमानुसार सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग भी की। साथ ही विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की बात कही।

मृतक परिवारों के बीच पहुंचे सर्वेश मिश्रा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि दुख और संकट के समय भी परिवारों के साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं को सुनना और यथासंभव सहयोग करना जरूरी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031