नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मतदाता सूची से छूटे लोगों के लिए मौका, फार्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

मतदाता सूची से छूटे लोगों के लिए मौका, फार्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मतदाता सूची से छूटे लोगों के लिए मौका, फार्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

श्रावस्ती। निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो बढ़ाने के साथ “कोई मतदाता न छूटे” के लक्ष्य को साकार करना है।

- Advertisement -Advertisement

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि अभियान के तहत पात्र युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, मतदाता सूची से छूटे हुए लोग, बेघर, दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

- Advertisement -Advertisement

इसके लिए महिला कल्याण, उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करें।

इसके अलावा पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी फार्म-6 जमा कर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि पात्र लोग मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031