नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर, धर्मगुरुओं और आयोजकों संग की बैठक – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर, धर्मगुरुओं और आयोजकों संग की बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर, धर्मगुरुओं और आयोजकों संग की बैठक

भिनगा/इकौना (श्रावस्ती)। आगामी शारदीय नवरात्र, दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मंगलवार को थाना इकौना एवं कोतवाली भिनगा में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जुलूस आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -Advertisement

इकौना में क्षेत्राधिकारी भरत पासवान की अध्यक्षता में, जबकि भिनगा में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी आशीष भारद्वाज की मौजूदगी में बैठक हुई। अधिकारियों ने आयोजकों से प्रतिमा विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

- Advertisement -Advertisement

बैठक के दौरान अधिकारियों ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही धार्मिक आयोजन संपन्न कराए जाएं।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस अधिकारियों ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है अथवा कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें।

बैठक में नायब तहसीलदार इकौना, प्रभारी निरीक्षक इकौना सहित पुलिसकर्मी, धर्मगुरु, जुलूस आयोजक, डीजे संचालक एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031