गिलौला में करंट का कहर! बिजली पोल खड़ा करते समय दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गिलौला में करंट का कहर! बिजली पोल खड़ा करते समय दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला विद्युत उपकेंद्र के झारखंडी फीडर से जुड़े मोहम्मदापुर गांव में मंगलवार को बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतकों की पहचान सचिन मिश्रा (22) पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा तथा वेद कुमार पाठक (48) पुत्र बाबूलाल पाठक के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली लाइन से संबंधित कार्य के दौरान यदि पर्याप्त सावधानी बरती जाती तो इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: बिरात न्यूज़ 24 लाइव
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







