नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संचारी रोगों पर वार! जागरूकता वैन को मिली हरी झंडी, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

संचारी रोगों पर वार! जागरूकता वैन को मिली हरी झंडी, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 संचारी रोगों पर वार! जागरूकता वैन को मिली हरी झंडी, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

श्रावस्ती। संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को साफ-सफाई व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए श्रावस्ती में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने संचारी रोग जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान की शपथ भी दिलाई।

- Advertisement -Advertisement

 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, कचरा निस्तारण और मच्छरों से बचाव को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी। साथ ही क्षय रोग के संभावित मरीजों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।

 साफ-सफाई रखें, मच्छरों से बचाव करें

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संचारी रोगों से बचाने की अपील की।

सीएमओ डॉ. ए.के. सिंह ने लोगों को बुखार को हल्के में न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बुखार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और कूलर व गमलों का पानी नियमित रूप से बदलते रहें।

उन्होंने बच्चों को जेई के दोनों टीके लगवाने की भी अपील की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रमन सिंह, सुनील तिवारी, एसीएमओ डॉ. उदयनाथ, ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031