नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाल विवाह की भनक लगे तो तुरंत दें सूचना, बेटियां बनेंगी बदलाव की प्रहरी – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बाल विवाह की भनक लगे तो तुरंत दें सूचना, बेटियां बनेंगी बदलाव की प्रहरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बाल विवाह की भनक लगे तो तुरंत दें सूचना, बेटियां बनेंगी बदलाव की प्रहरी

मीना दिवस पर बाल विवाह रोकने और बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया गया जागरूक

श्रावस्ती। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में बेटियों की भूमिका अहम है। यदि किसी बच्ची की शादी कम उम्र में कराने की जानकारी मिले तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को दी जानी चाहिए। बाल विवाह कराने या इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ कानून में सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

- Advertisement -Advertisement

यह बातें जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने मीना दिवस के अवसर पर विज्ञान फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मीना मंच की पॉवर एंजल्स को संबोधित करते हुए कहीं।

- Advertisement -Advertisement

उन्होंने कहा कि हर बच्ची को कम से कम स्नातक स्तर तक शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, ताकि वह प्रतिस्पर्धा के दौर में अपना स्थान बना सके और देश के विकास में योगदान दे सके।

कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गठित मीना मंच की करीब 80 पॉवर एंजल्स और सुगमकर्ता शामिल हुए।

फिल्म के जरिए समझाया बाल विवाह का खतरा

कार्यक्रम में बच्चों को ‘बढ़ते बच्चे’ फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बाल विवाह, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, सहमति तथा सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।

पॉक्सो और किशोर न्याय कानून की दी जानकारी

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विश्राम जी ने किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

पॉवर एंजल्स निभा रहीं अहम भूमिका

मीना मंच की 13 वर्षीय पॉवर एंजल रचना ने बताया कि यदि किसी बच्ची की कम उम्र में शादी किए जाने की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल नोडल शिक्षिका को सूचना देती हैं। इसके बाद शिक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान परिवार से बातचीत कर बाल विवाह रोकने का प्रयास करते हैं।

विज्ञान फाउंडेशन के प्रमुख संदीप खरे ने बताया कि कवच परियोजना के तहत श्रावस्ती में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन श्रम विभाग के जिला परामर्शदाता राजेश कुमार ने किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031