नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मिशन कायाकल्प पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग सख्त, 19 पैरामीटर्स पर सभी विद्यालयों को संतृप्त करने के निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

मिशन कायाकल्प पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग सख्त, 19 पैरामीटर्स पर सभी विद्यालयों को संतृप्त करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 मिशन कायाकल्प पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग सख्त, 19 पैरामीटर्स पर सभी विद्यालयों को संतृप्त करने के निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स बैठक में डीएम ने कसे पेंच, स्कूलों में स्मार्ट क्लास, इंटरनेट, शौचालय, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और पीएमश्री विद्यालयों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालयों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से विद्यालयवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स के अधिकारियों को प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मिशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 पैरामीटर्स के सापेक्ष सभी विद्यालयों को संतृप्त किया जाए। प्रत्येक विद्यालय में बाउंड्रीवाल, पेयजल, शौचालय और दिव्यांग शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।

 स्मार्ट क्लास और इंटरनेट व्यवस्था पर भी जोर

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन और इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां शीघ्र बिजली व्यवस्था कराने को कहा गया। बजट की कमी होने पर प्रस्ताव भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र के सभी विद्यालयों में दो लाइट और दो पंखे लगाए जा चुके हैं।

 स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने के निर्देश

बैठक में यह भी संज्ञान में आया कि कुछ विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिलाधिकारी ने ऐसी लाइनों को हटवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान किया जा सके।

 गैस सिलेंडर में लापरवाही पर एजेंसियों को चेतावनी

जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ गैस एजेंसियों द्वारा विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों को प्राथमिकता से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। गैस के अभाव में विद्यालय में खाना बनते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 आयरन-फोलिक टैबलेट वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई

डीएम ने विफ्स कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ विद्यालयों द्वारा आयरन-फोलिक टैबलेट वितरण में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों को आयरन-फोलिक टैबलेट वितरित कराने और उसका विवरण अनिवार्य रूप से पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में आने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031