अहलाद नगर में गूंजा सम्मान का संदेश, सुभाष सत्या ने स्वच्छता प्रहरियों को किया सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अहलाद नगर में गूंजा सम्मान का संदेश, सुभाष सत्या ने स्वच्छता प्रहरियों को किया सम्मानित
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता कर्मियों को फूल-माला व गमछा पहनाकर सम्मान, फावड़ा-झाड़ू समेत सामग्री का वितरण

सिरसिया/श्रावस्ती। 289 भिनगा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अहलाद नगर के जनकपुर स्थित परमहंस मंदिर प्रांगण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, श्रावस्ती के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष सत्या, संभावित प्रत्याशी विधानसभा भिनगा-289 की मौजूदगी में सिरसिया विकास खण्ड के स्वच्छता प्रहरियों को फूल-माला और गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों को फावड़ा, झाड़ू, टोकरी समेत अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में स्वच्छता प्रहरियों के कार्य और योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव और समाज को स्वच्छ रखने में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सम्मान से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी जाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी यशपाल सिंह, भीम सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ सिरसिया मोती लाल यादव, बौद्ध सिंह, सुरेश सिंह, प्रधान छठी लाल, अरविंद गुप्ता, सोनू सोनी, शिवभूषण गुप्ता, गुड्डू सिंह, प्रदीप सिंह, सुनीत सिंह, किशन गुप्ता, धर्मेंद्र वीर सोनी, रवि प्रकाश गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, राजेश गुप्ता, रईस अहमद, वीरसेन वर्मा, घनश्याम बारी, राम पारस भार्गव, मिंटू बाबा, पेशकार और राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
🟠 सम्मान से बढ़ा स्वच्छता प्रहरियों का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किए जाने से उनमें उत्साह देखने को मिला। आयोजन में सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







