62वीं वाहिनी SSB परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, कमांडेंट ने पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
62वीं वाहिनी SSB परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, कमांडेंट ने पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प के साथ अधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक किया पौधारोपण
भिनगा, 13 सितम्बर। पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), भिनगा परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
वृक्षारोपण अभियान में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान वाहिनी परिसर के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के माध्यम से परिसर को अधिक हरा-भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने सभी बल कार्मिकों से पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण को एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण के अभियान को प्रभावी और सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







