नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएचसी सिरसिया का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

सीएचसी सिरसिया का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीएचसी सिरसिया का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, समय से उपस्थित मिले सभी चिकित्सक और कर्मचारी

सिरसिया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।

- Advertisement -Advertisement

उपस्थिति रजिस्टर में सभी कर्मचारी मिले मौजूद

सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। रजिस्टर के अनुसार सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित मिले। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की समयबद्धता और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसी तरह निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

ओपीडी में 395 मरीजों का हुआ उपचार

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी ली गई। ओपीडी में अब तक 395 मरीजों का पंजीकरण एवं उपचार किया जा चुका था।

प्रसव कक्ष में तीन सफल प्रसव कराए गए थे, जबकि 15 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच पूरी की जा चुकी थी। एनबीएसयू में दो नवजात शिशु भर्ती मिले, जिनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी था।

वहीं पैथोलॉजी लैब में 73 मरीजों की विभिन्न जांचें की जा चुकी थीं।

मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो—सीएमओ

सीएमओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को दवा, जांच और उपचार से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को उत्कृष्ट, संवेदनशील और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031