फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी सीमाक्षेत्र की युवतियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी सीमाक्षेत्र की युवतियां
एसएसबी ने 10 युवतियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
भिनगा, 08 सितंबर। सीमाक्षेत्र की युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा की ओर से सराहनीय पहल की गई। नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को डी समवाय, सुइयां में समापन हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में किया गया। समापन कार्यक्रम में कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रेरणा फाउंडेशन के प्रशिक्षक द्वारा सीमाक्षेत्र की 10 युवतियों को विभिन्न प्रकार के अचार, पापड़, जैम सहित अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने की विधि सिखाई गई। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, गुणवत्ता, सुरक्षित रख-रखाव और प्रसंस्करण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।
प्रमाण-पत्र पाकर खिले युवतियों के चेहरे
प्रशिक्षण के सफल समापन पर कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 10 युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग युवतियां स्वरोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में करें। उन्होंने सभी प्रशिक्षु युवतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली, प्रेरणा फाउंडेशन के संजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान, अधीनस्थ अधिकारी, एसएसबी के जवान एवं प्रशिक्षु युवतियां मौजूद रहीं।
एसएसबी की इस पहल से सीमाक्षेत्र की युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







