नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम ने लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

श्रावस्ती, 05 सितम्बर। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करे।

- Advertisement -Advertisement

उन्होंने अवैध अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी कि संबंधित क्षेत्र में लापरवाही पाए जाने पर लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील भिनगा में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

वहीं तहसील इकौना में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमुनहा में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस प्रकार श्रावस्ती जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031