जनता दर्शन में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जनता दर्शन में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों ने भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से संबंधित कुल 11 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







