जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने सुनी जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने सुनी जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
इस दौरान जमीन संबंधी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य प्रकार के मामलों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। इससे पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होने के साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







