नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी में औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान शिक्षक को फटकार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी में औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान शिक्षक को फटकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

- Advertisement -Advertisement

डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी में औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान शिक्षक को फटकार

कई दिनों से अनुपस्थित शिक्षामित्र पर कार्रवाई के निर्देश, बच्चों की पढ़ाई और मिड-डे मील की भी जांच

श्रावस्ती, 25 अगस्त 2026। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को विकास खंड हरिहरपुररानी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधान शिक्षक को फटकार लगाई और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

- Advertisement -Advertisement

निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार एवं शिक्षामित्र रामकली देवी उपस्थित मिले, जबकि शिक्षामित्र राधा देवी कई दिनों से अनुपस्थित पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षामित्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका और विफ्स पंजिका के मिलान में बच्चों की उपस्थिति में अंतर पाया गया, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न होने की चेतावनी देते हुए विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बच्चों से पूछे सवाल, कक्षा-4 के छात्र अमन की थपथपाई पीठ

शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई का स्तर जाना। इस दौरान एक छात्रा को ब्लैकबोर्ड पर जोड़ और घटाव के सवाल हल करने के लिए दिए गए। वहीं कक्षा-4 के छात्र अमन द्वारा सवाल सही हल किए जाने पर जिलाधिकारी ने उसकी पीठ थपथपाई और आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

मिड-डे मील की भी ली जानकारी

जिलाधिकारी ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उस दिन सब्जी युक्त दाल-चावल बनाया गया है। निरीक्षण में मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार पाया गया।

विद्यालय में कुछ बच्चे बिना यूनिफॉर्म के मिले। इस संबंध में शिक्षकों ने डीबीटी हस्तांतरण में दिक्कत होने की बात बताई। जिलाधिकारी ने बच्चों से पाठ्य पुस्तकों की जानकारी भी ली, जिस पर पता चला कि सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

साफ-सफाई बेहतर, शौचालय की स्थिति पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक मिली, लेकिन शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधान शिक्षक को शौचालय की नियमित और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कंपोजिट ग्रांट पंजिका और विफ्स पंजिका समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: बिराट न्यूज़ 24 लाइव | श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930