नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

भिनगा थाने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

श्रावस्ती। राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित आचरण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध दर्ज कराया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती ने जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भिनगा थाना के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया।

- Advertisement -Advertisement

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भिनगा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत (तहरीर) सौंपते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

- Advertisement -Advertisement

“राष्ट्रगान देश की अस्मिता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक”

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश की अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का आरोप है कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा राष्ट्रगान के दौरान कथित रूप से किया गया ऐसा आचरण संवैधानिक मर्यादाओं और राष्ट्रीय सम्मान की भावना के अनुरूप नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया गया है।

थाने में सौंपी तहरीर, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भिनगा थाना पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, मनरेगा प्रभारी एडवोकेट अमन पांडे, जिला महासचिव एहसान चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तिवारी, एडवोकेट हेमंत कुमार पाठक एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 अब पुलिस कार्रवाई पर टिकी निगाहें

कांग्रेस द्वारा लिखित शिकायत सौंपे जाने के बाद अब इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं। शिकायत में लगाए गए आरोपों और मांगों के संबंध में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया तथा जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930