नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर बुलंद की आवाज – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर बुलंद की आवाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर बुलंद की आवाज

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय, श्रावस्ती में शुक्रवार को छात्रों के समर्थन और उनके साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट असलम ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने छात्रों के न्याय के लिए करीब सात घंटे तक संघर्ष किया। उनके संघर्ष के बाद दिल्ली पुलिस को छात्र के मामले में एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ लगातार सड़क पर संघर्ष कर रही है। छात्रों की आवाज दबाने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के हित में नहीं है। जिला सचिव अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार को छात्रों की आवाज सुननी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय की लड़ाई को आगे भी जारी रखा जाएगा,धरना-प्रदर्शन के दौरान भीष्म कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31