नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12 रबी-उल-अव्वल पर मौलवी आबिद हुसैन की अपील – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

12 रबी-उल-अव्वल पर मौलवी आबिद हुसैन की अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

12 रबी-उल-अव्वल पर मौलवी आबिद हुसैन की अपील

 

- Advertisement -Advertisement

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर दिया अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम

- Advertisement -Advertisement

 

इकौना /श्रावस्ती 12 रबी-उल-अव्वल का दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत, उनके बताए हुए रास्ते और उनके महान आदर्शों को याद करने का अवसर है। इस मुबारक मौके पर मौलवी आबिद हुसैन ने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि पर्व को पूरी श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करें तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, इंसानियत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास करें।मौलवी आबिद हुसैन ने विशेष रूप से अपील की कि 12 रबी-उल-अव्वल के जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और दूसरे धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें।उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत हमें मोहब्बत, रहमदिली, इंसाफ, सब्र और इंसानियत का रास्ता दिखाती है। इसलिए इस मुबारक दिन का असली संदेश समाज में अमन और भाईचारा कायम करना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930