नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीकाकरण के करीब 24 घंटे बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, जांच की मांग – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

टीकाकरण के करीब 24 घंटे बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, जांच की मांग

Oplus_16908288

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टीकाकरण के करीब 24 घंटे बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, जांच की मांग

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खादरा में डेढ़ माह के मासूम की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का दावा है कि बुधवार को बच्चे को टीका लगवाया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और करीब 24 घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -Advertisement

 

लालपुर खादरा निवासी बृजलाल के डेढ़ माह के बेटे शिवा को बुधवार को टीकाकरण कराया गया था। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

 

हालांकि, टीकाकरण और बच्चे की मौत के बीच वास्तव में कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है।

 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने टीका लगाने से बच्चे की मौत होने की बात से इनकार किया है और मामले की जांच कराने की बात कही है।

 

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मासूम की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31