युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के बस अड्डा के पास मंगलवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सोनू पुत्र नान बाबू, निवासी इकौना कस्बा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के बाद सोनू मानसिक तनाव में था।
मंगलवार सुबह घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिनगा जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







