भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर
भिनगा, श्रावस्ती। आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वाहिनी की बाहरी सीमा चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।सीमा चौकियों के जवानों द्वारा सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त, प्रभावी नाका ड्यूटी तथा रणनीतिक स्थानों पर पिकेट लगाकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान पूरी सजगता, सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







