डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का एक्शन: भयापुरवा बालिका विद्यालय और अग्गापुर गौशाला का औचक निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग का एक्शन: भयापुरवा बालिका विद्यालय और अग्गापुर गौशाला का औचक निरीक्षण
बेटियों की शिक्षा से लेकर गोवंशों की देखभाल तक—डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को जिले में व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, भयापुरवा तथा विकासखंड सिरसिया के ग्राम पंचायत अग्गापुर स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षा, भोजन, साफ-सफाई और छात्रावास से लेकर गौशाला में गोवंशों की देखभाल तक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भयापुरवा बालिका विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा पहुंचकर अध्यापकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, किचन और छात्रावास सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रतिदिन बनने वाले नाश्ते और भोजन का स्वयं परीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें। छात्राओं को समय से गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए।
डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
छात्राओं से मिलीं डीएम, पढ़ाई को लेकर दिया सफलता का मंत्र
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और पढ़ाई को लेकर उन्हें महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सपनों को पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने लक्ष्य को हासिल करें और अपने प्रदेश एवं जनपद का नाम रोशन करें।
बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध
जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों में गरीब बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ छात्रावास, भोजन, पाठ्य-पुस्तकें और यूनिफॉर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि बेटियों के भविष्य को संवारने में शिक्षा की अहम भूमिका है। इसलिए विद्यालयों का सुव्यवस्थित संचालन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
अग्गापुर गौशाला में डीएम का सख्त निरीक्षण, 80 गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं मिली

122 गोवंश संरक्षित, करीब 80 का नहीं हुआ था ईयर टैगिंगडीएम ने दिए शत-प्रतिशत टैगिंग के निर्देश
इसके बाद जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकासखंड सिरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अग्गापुर गौशाला का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गोवंशों की संख्या, चारा-पानी, साफ-सफाई, प्रकाश, जल निकासी, चन्नी और भूसा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 122 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें करीब 80 गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं हुई थी।
शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग के निर्देश
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद की सभी गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने नियमित निरीक्षण, समय से टीकाकरण और संबंधित पंजिकाओं को अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।
टीकाकरण पंजिका अपडेट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
निरीक्षण में टीकाकरण पंजिका अद्यतन नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीकाकरण के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर फीड करने के साथ पंजिका में भी तत्काल दर्ज की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई गोवंश अस्वस्थ मिलता है तो संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी उसका उपचार सुनिश्चित करें।
हरा चारा, पानी और साफ-सफाई पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा, पानी, प्रकाश और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पशुपालकों को जागरूक करने के निर्देश
डीएम ने कहा कि पशुपालकों को गोवंश पालन से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पशुपालकों को प्रति पशु भरण-पोषण के लिए सहायता भी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें, उनका उचित भरण-पोषण करें और इससे लाभ भी अर्जित करें।
निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति, प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार, वार्डेन, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space







