नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

 

- Advertisement -Advertisement

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ओर से बोट रैली का आयोजन

 

- Advertisement -Advertisement

श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बोट रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राप्ती की उफनाती लहरों पर तिरंगा शान से फहराता रहा। राप्ती नदी के किनारे ग्रामीणों ने नारे लगाकर बोट रैली का स्वागत किया। बोट रैली का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने किया। इस रैली मे राज्य आपदा मोचन बल की 04 और फ्लड पीएसी की 02 बोट सम्मिलित हुईं।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर बोट रैली का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ साथ विभागीय तैयारियों का परीक्षण करना भी है। राप्ती नदी जनपद मे बाढ़ का प्रमुख कारक है ऐसे मे राष्ट्रध्वज से लैस बचाव नौकाओं के प्रदर्शन से आम जन में न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव और बढ़ेगा बल्कि उन्हें सुरक्षा का भी एहसास होगा।

जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रध्वज के सम्मान मे किया गया है इस अवसर पर हम जनपद वासियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी प्रकार के संकट मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा के लिए कृत संकल्पित है।इस अवसर पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार भिनगा, एसडीआरएफ से निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अनुपम, फ्लड पीएसी से पीसी उत्तम कुमार, लेखपाल मनीष आर्या समेत भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930