नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जमुनहा में नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्तनपान और पोषण के प्रति जगाई जा रही अलख – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

जमुनहा में नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्तनपान और पोषण के प्रति जगाई जा रही अलख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जमुनहा में नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्तनपान और पोषण के प्रति जगाई जा रही अलख

श्रावस्ती!बाल विकास परियोजना विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से प्रोग्रेसिव फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक जमुनहा में व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह, मातृत्व पोषण, बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और छह माह के बाद ऊपरी आहार की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।अभियान के दौरान प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के कलाकारों और कार्यकर्ताओं की टीमें गांव-गांव और जन-जन तक पहुंच रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का प्रभावी आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को बेहद सरल भाषा में समझाया जा रहा है कि नवजात शिशु के लिए मां का पहला गाढ़ा पीला दूध कितना जरूरी है, जो बच्चे को जीवनभर कई बीमारियों से बचाता है।इसके साथ ही, नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश भी दिया जा रहा है कि बच्चे को छह महीने तक सिर्फ और सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए। छह महीने की उम्र पूरी होने के बाद शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां के दूध के साथ-साथ सही समय पर सुरक्षित ऊपरी आहार की शुरुआत करना बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में मातृत्व पोषण पर विशेष जोर देते हुए बताया जा रहा है कि एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। इसलिए गर्भवती और धात्री माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाल विकास परियोजना और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस संयुक्त प्रयास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र से कुपोषण को जड़ से खत्म करना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को हर घर तक सुनिश्चित करना है।ये रहे ।इस विशेष अवसर पर प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) नीरज वर्मा और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (BPM) अजय कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया और ग्रामीणों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -Advertisement

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31