स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त हुए डीएम, गर्भवती महिलाओं की 4 एएनसी जांच और पोर्टल अपडेट के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त हुए डीएम, गर्भवती महिलाओं की 4 एएनसी जांच और पोर्टल अपडेट के दिए निर्देश
मल्हीपुर (श्रावस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय पोर्टलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।बैठक में सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ. उदयनाथ ने ई-कवच, आरसीएच (RCH), मंतरा (MANTRA) एवं एचएमआईएस (HMIS) पोर्टलों पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य चार एएनसी (ANC) जांचों की डिजिटल एंट्री समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-कवच और मंतरा पोर्टल पर डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (HRP) की समय से पहचान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय निगरानी तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए आयरन फोलिक एसिड (IFA) टैबलेट एवं आयरन सुक्रोज के नियमित वितरण और सेवन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, खंड विकास अधिकारी जमुनहा, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), बीपीएम रहमान खान, बीसीपीएम पंकज शर्मा सहित क्षेत्र की सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






