बहराइच: हरनी बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव बोले— सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बहराइच: हरनी बाजार में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव बोले— सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
चौकीदारों को किया सम्मानित, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं और दिए बेहतर पुलिस-जन सहयोग के संदेश

बहराइच। जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के हरनी बाजार में रविवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधिवत लोकार्पण पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, चौकीदार, जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
लोकार्पण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी तथा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने चौकी क्षेत्र के ग्रामीणों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राज कुमार पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, चौकीदार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा







