नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा खुलासा! न्यायिक आयोग के सामने दो महिलाओं का दावा—’सरेंडर के बाद पुलिस ने मारी तीन गोलियां’ – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा खुलासा! न्यायिक आयोग के सामने दो महिलाओं का दावा—’सरेंडर के बाद पुलिस ने मारी तीन गोलियां’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा खुलासा, दो चश्मदीद महिलाओं का दावा- सरेंडर के बाद पुलिस ने मारी तीन गोलियां

पटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दो महिलाओं ने चश्मदीद गवाह के रूप में बयान दर्ज कराते हुए दावा किया कि भरत तिवारी ने हथियार डाल दिया था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उन पर तीन गोलियां चला दीं।

- Advertisement -Advertisement

आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष बयान देते हुए चंद्रावती देवी ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से पूरी घटना देखी। उनके अनुसार, भरत तिवारी द्वारा हथियार फेंकने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन पर तीन गोलियां चलाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो गोलियां पैर में और एक कंधे के पास मारी गई, जिसके बाद उन्हें वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

- Advertisement -Advertisement

दूसरी चश्मदीद उषा देवी ने भी लगभग यही बयान दिया। उन्होंने आयोग को बताया कि भरत तिवारी ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिन्हें पुलिस अधिकारी ने मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल फेंक दी, लेकिन तुरंत बाद पुलिस ने उन पर तीन गोलियां चला दीं और उन्हें गाड़ी में डालकर मौके से ले जाया गया।

इससे पहले भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी भी न्यायिक आयोग के सामने अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने भी आरोप लगाया था कि उनके भाई ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच न्यायिक आयोग कर रहा है। आयोग गांव के परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहा है। दो चश्मदीद महिलाओं के ताजा बयानों के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब आयोग सभी गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच करेगा।

नोट: यह समाचार न्यायिक आयोग के समक्ष दर्ज गवाहों के बयानों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930