नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 लाख के 65 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए तो चेहरों पर लौटी मुस्कान – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 लाख के 65 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए तो चेहरों पर लौटी मुस्कान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 लाख के 65 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए तो चेहरों पर लौटी मुस्कान

CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, एसपी राहुल भाटी ने टीम की थपथपाई पीठ

श्रावस्ती। गुम और खोए मोबाइल फोन की तलाश में श्रावस्ती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस ने 65 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

- Advertisement -Advertisement

- Advertisement -Advertisement

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों पर तेजी से काम किया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी क्राइम भरत पासवान के पर्यवेक्षण में टीम ने आईएमईआई ट्रैकिंग, लोकेशन और नेटवर्क डेटा का गहन विश्लेषण कर मोबाइल फोन तलाशे।

तकनीक बनी पुलिस का हथियार, 65 मोबाइल हुए ट्रेस

सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल और अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग स्थानों से 65 मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके संबंधित मालिकों को विधिवत सौंपे गए।

लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने श्रावस्ती पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार जताया।

एएसपी बोले—तकनीक से हो रहा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने कहा कि श्रावस्ती पुलिस आधुनिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे अभियानों से न केवल लोगों की खोई संपत्ति वापस मिलती है, बल्कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी समर्पण और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031