नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रावस्ती कृषि विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 5 हजार रुपये लेते कनिष्ठ लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

श्रावस्ती कृषि विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 5 हजार रुपये लेते कनिष्ठ लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रावस्ती कृषि विभाग में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 5 हजार रुपये लेते कनिष्ठ लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

बीज लाइसेंस के नाम पर मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने कार्यालय में बिछाया जाल, मौके पर दबोचा

श्रावस्ती | बिराट न्यूज़ 24 लाइव

श्रावस्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक कनिष्ठ लिपिक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बीज लाइसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने के बाद गोंडा इकाई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

- Advertisement -Advertisement

गुरुवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच एंटी करप्शन संगठन की गोंडा इकाई ने कृषि विभाग कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान बीज पटल पर तैनात कनिष्ठ लिपिक युगुल किशोर अवस्थी को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -Advertisement

जानकारी के अनुसार, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के शिवाजीपुरम निवासी अजय कुमार ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि बीज लाइसेंस जारी करने के एवज में उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी युगुल किशोर अवस्थी मूल रूप से बहराइच जिले का निवासी है। हाल ही में उसका तबादला बहराइच से श्रावस्ती हुआ था और उसे बीज पटल का प्रभार सौंपा गया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, वह कई अन्य पटलों का कार्य भी देख रहा था।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लगातार सवालों के घेरे में कृषि विभाग

यह पहला मामला नहीं है जब श्रावस्ती कृषि विभाग रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर चर्चा में आया हो। इससे पहले भी विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन कार्रवाई कर चुका है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: बिराट न्यूज़ 24 लाइव, श्रावस्ती

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930