नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस पर गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर SHO, SI समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस पर गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर SHO, SI समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस पर गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर SHO, SI समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

- Advertisement -Advertisement

08 जुलाई 2026 | विराट न्यूज़ 24 लाइव

- Advertisement -Advertisement

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक महिला से कथित छेड़छाड़ के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला एट थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने और आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया था।

मौजूदा थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के अनुपालन में मंगलवार रात एट थाने के तत्कालीन प्रभारी पंकज पांडेय, तत्कालीन उपनिरीक्षक अभिषेक पोरवाल, दो अज्ञात पुलिसकर्मियों, मुख्य आरोपी कार्तिक त्रिपाठी तथा उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अदालत में दायर शिकायत के अनुसार, 26 फरवरी को एट कस्बे की रहने वाली एक महिला के साथ कार्तिक त्रिपाठी और उसके साथियों ने कथित रूप से छेड़छाड़ की, अभद्र व्यवहार किया और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे कार से कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली।

पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और 28 फरवरी को लिखित शिकायत भी सौंपी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब महिला ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया, समझौता करने का दबाव बनाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन जब कहीं से न्याय नहीं मिला तो उसने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173(4) के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने संबंधित सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031