नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बरेली: महिला ने दरोगा पर रेप का लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शोषण; SSP से लगाई न्याय की गुहार – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

बरेली: महिला ने दरोगा पर रेप का लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शोषण; SSP से लगाई न्याय की गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरेली: महिला ने दरोगा पर रेप का लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शोषण; SSP से लगाई न्याय की गुहार

बरेली। जिले में एक महिला ने पुलिस विभाग के एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी दरोगा, उसकी पत्नी तथा बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दरोगा को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। शिकायत की जांच जारी है।

- Advertisement -Advertisement

पति से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी महिला

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति से हुए विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दरोगा नरेश बाबू से हुई। महिला का कहना है कि दरोगा ने पहले उसकी मदद और सहानुभूति का भरोसा दिलाया, फिर शादी करने और नौकरी दिलाने का वादा किया।

- Advertisement -Advertisement

महिला के मुताबिक, दरोगा ने उससे कहा कि “तुम बहुत खूबसूरत हो, तुम्हारे लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ दूंगा।” इसी भरोसे में रखकर उसने करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया।

पत्नी और बेटों के साथ घर पहुंचकर मारपीट का आरोप

महिला का आरोप है कि 23 मई को दरोगा अपनी पत्नी और बेटों के साथ उसके घर पहुंचा, जहां उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना की सूचना उसने डायल-112 पर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

अस्पताल में कराया इलाज, फिर भी तोड़ लिया रिश्ता

शिकायत में महिला ने बताया कि 4/5 जुलाई की रात दरोगा सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उसने दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज का खर्च भी उठाया। आरोप है कि अगले दिन अस्पताल में दरोगा के परिवार वालों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और इसके बाद दरोगा ने उससे सभी संबंध समाप्त कर लिए।

‘मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी’ कहकर डराने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा लगातार पुलिस विभाग में अपने प्रभाव का हवाला देकर उसे डराता-धमकाता रहा। वह कहता था कि वह खुद पुलिसकर्मी है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसी डर की वजह से महिला लंबे समय तक शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

SSP ने दिए जांच के आदेश

महिला की शिकायत पर SSP ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह खबर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930