नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 870 761 4018 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Aamir Khan: सिर्फ इस वजह से आमिर खान को लेना पड़ा था एक्टिंग छोड़ने का फैसला, अभिनेता ने किया खुलासा – Birat News24 Live

Birat News24 Live

Latest Online Breaking News

Aamir Khan: सिर्फ इस वजह से आमिर खान को लेना पड़ा था एक्टिंग छोड़ने का फैसला, अभिनेता ने किया खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। आमिर बॉलीवुड का ऐसा सितारा हैं, जो कई सालों से बॉलीवुड में चमक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। आमिर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर खान को एक्टिंग के अलावा उनके क्रिएटिव मांइड के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जाानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब आमिर ने फिल्में और एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। हैरान हो गए ना। लेकिन ये सच है, आमिर खान ने खुद बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है।

- Advertisement -Advertisement

आमिर खान ने कहा ‘कोरोना के दौरान मुझे ये महसूस हुआ कि मैं कभी अपने परिवार को समय नहीं दे पाया। मैं जब अभिनेता बना तब मैंने सोचा मेरा परिवार को मेरे साथ ही है, इसके बाद मैं खासतौर से अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहा था। मैं सेलफिश होता जा रहा था। आमिर ने कहा, ‘जब आप किसी चीज की शुरुआत करते हैं तो आप बहुत मुश्किल काम करते हैं और मैं करीब 35 साल  से इसी तरह काम कर रहा था। उस दौरान मैं सिर्फ अपने बारे में सोच रहा था।’

- Advertisement -Advertisement
आमिर खान ने कहा, अब मुझे 57 साल की उम्र में इस बात का एहसास हुआ है। आमिर ने बताया, मैंने अपने परिवार से कहा था कि मैं एक्टिंग बिल्कुल छोड़ दूंगा, सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस करूंगा। उन्होंने कहा ये बात सुनकर मेरा परिवार एकदम शॉक में था। आमिर ने कहा, इसके बाद मैंने सोचा कि ये बात लोगों को बतानी चाहिए।  फिर उन्हें लगा कि अगर अभी वह ये बात लोगों को बताएंगे तो ऐसा लगेगा कि लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहा हूं।
आमिर ने आगे बताया कि- मैंने दिल से फिल्में क्विट कर चुका था। जिसके बाद मेरे बच्चों और पत्नी किरन ने मुझे समझाया कि मैं गलत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी, हालांकि अब वापसी कर ली है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी दिखाई देंगी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31